फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में पुनर्जीवित हो रहा मंदाकिनी का राजा घाट

विज्ञापन
फोटो- 2- मंदाकिनी किनारे राजा घाट में गंदगी को हटाते नपा कर्मचारी व उत्साहित युवक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में जलापूर्ति मंदाकिनी नदी से होती है। इसमें पुरानी बाजार का राजा घाट भी महत्वपूर्ण है। घाट के बगल से इंटेकबेल है, जिससे शहर व आसपास के गांव में पेयजल सप्लाई किया जाता है। गंदगी और बदबू के कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी होती है। इस मामले में डीएम शेषमणि पांडेय ने नगर पालिका को अलर्ट किया है। साथ ही नदी किनारे पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजा घाट के नाम से प्रसिद्ध घाट किनारे जानवरों के शव, कचरा पड़ा रहता है, जिससे घाट में गंदगी का अंबार पड़ा रहता है। घाट में गंदगी होने से लोगों को वहां जाने में परेशानी होती है। इस दयनीय स्थिति और इंटेकबेल विभाग की लापरवाही से दूषित जल भेजे जाने की सूचना डीएम को मिली तो गंभीरता से नगर पालिका को घाट की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल की सफाई कराने के बाद घाट की सफाई शुरु कर दी गई है। स्थिति सुधारने के साथ जन जागरूकता के लिए स्थानीय निवासियों का भी सहयोग लिया है। कार्यक्रम की अगुवाई के लिए इमरान हुसैन उर्फ जुगनू खान ने बताया की यहां वृक्षारोपण की बहुत जरूरत है। कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत घाटों की सफाई कराई जानी चाहिए। डीएम ने यहां फिल्टर टैपिंग और केली के पौधों का तत्काल रोपण कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें गंदा पानी और अन्य कचरा आसानी से रोका जा सकता है। इस दौरान रामधनी यादव, घनश्याम सिंह, जंगी निषाद, संतोष निषाद, फौजी साहब, गुंजन मिश्रा व नगर पालिका कर्मचारी सफाई में सहयोगी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें