फोटो-3- मुख्यालय में तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट जिले में रिमझिम बारिश मंगलवार को भी जारी रही। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से परेशानी हो रही है।
बारिश होने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। जिला कृषि अधिकारी टीपी शाही कहना कि बारिश खरीफ की फसल के लिए लाभदायक है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनेाज शर्मा का कहना है कि जिले में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश पांच जून को हुई थी।
इस महीने में कुल मिलाकर अभी तक 131 मिमी बारिश हो चुकी है। यह खरीफ की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। धान की फसल के किसानों ने खेतों में नर्सरी तैयार करने को बोवाइ शुरू कर दिया है।