फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बुंदेली सेना ने की सड़क के गड्ढों को पाटने की मांग, फिसलन से हो रहे हादसे

विज्ञापन
फोटो-5- यूपी एमपी बार्डर के हनुमानधारा मार्ग पर टूटी सड़क पर जलभराव से परेशान वाहन चालक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट) यूपी एमपी बार्डर से जुडे़ देवांगना के आगे हनुमानधारा मार्ग कई जगह जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गया है। मंगलवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हनुमानधारा मार्ग के गड्ढों को पाटा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पास ही में हवाई पट्टी मार्ग का सैकड़ों ट्रक पत्थर का मलबा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी तरह यूपी सीमा के थोड़ा आगे लगभग 5 सौ मीटर मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया था।
मंगलवार को इस मार्ग से गुजर रहा बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बडी दुर्घटना टल गई चालक खलासी मामूली रूप से घायल हुए। बालू व ट्रक के सड़क पर होने से काफी देर तक मार्ग पर जाम लगा रहा। गर्मी में तो इस अधूरे ऊबड़ खाबड़ मार्ग से लोग गुजर जाते थे लेकिन बारिश में यहां आफत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें