खाद बीज की दुकान में छापेमारी के दौरान जानकारी लेते जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उर्वरकों के पास मशीन के अनुसार भौतिक सत्यापन, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक व अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जिले के उर्वरक विक्रेताओं के 35 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। चार उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संदिग्ध उर्वरक के स्टॉक की आशंका पर दो नमूने भरे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परिणाम प्राप्त होने पर उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय टीम ने चारों तहसीलों में सघन छापेमारी की। जिसमें उर्वरक विक्त्रस्ेताओं की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण कर पीओएस मशीन से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। सभी विक्रेताओं को रेट बोर्ड लगाने, स्टॉक का प्रदर्शन व केवल पीओएस मशीन के जरिये ही उर्वरक बिक्री के लिए निर्देशित किया गया है।