फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में हो रही गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश के बावजूद क्रय केंद्रों पर खुले में ही गेहूूं की खरीद होे रही है। बारिश के कारण गेहूं की खरीद दो दिन से प्रभावित है। कई केंद्रों पर बारिश के समय गेहूं की तौल बंद कर दी जाती है, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। इसके बावजूद क्रय केंद्रों पर खुले में गेहूं की तौल हो रही है। कई केंद्रों पर तो हालत यह कि जब बारिश होती है तो गेहूं की तौल नहीं होती, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले में 39 खरीद केंद्र बनाये गए है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बारिश से गेहूं को बचाव के लिए इंतजाम नहीं हैं, जिससे दो दिन से हो रही बारिश से गेहूं खरीद भी प्रभावित है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी में हो रही थी खरीद
खोह गांव में पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र है। यहां खुले में गेहूं की खरीद हो रही है। जिस स्थान पर गेहूं की खरीद हो रही है, वहां पानी भरा है। गेहूं बेचने आए कोठिलहाई गांव के किसान जीवनदास, ब्यूर गांव के किसान सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बारिश होने से उनका गेहूं नहीं खरीदा गया। गुरुवार को जब मौसम खुला तो खुले में गेहूं की खरीद हुई।
उस समय बूंदाबांदी भी हो रही थी। उधर, खोह स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि केंद्र में टिनशेड न लगे होने से खुले में ही गेहूं की खरीद करनी पड़ रही है। गोदाम में बारिश का पानी टपकता है।
117107 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
जिला वितरण अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि एक लाख 17 हजार 107 क्विंटल गेहूं की खरीद हुुई है। इसमें 65 हजार 825 क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य विभाग के गोदामों में भेज दिया है। 2906 किसानों ने गेहूूं बेचा है। इसमें से 1804.17 करोेड़ का भगुतान हो गया है। 508.57 करोड़ का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें