फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये कृषि कानून के विरोध में काला झंडा लगाकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रीय संगठन किसान मोर्चा के निर्देशन पर बुधवार को जिले में कई संगठनों व राजनैतिक दलों ने नये कृषि कानून का विरोध कर काला दिवस मनाया। कई जगह विरोध प्रदर्शन करने निकलने वाले नेताओं को घर में ही नजर बंदकर दिया गया। कई जगह बैठक कर काले झंडे फहराये।
विज्ञापन

जिले के मऊ, पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाया। किसानों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए। गांव के चौराहों पर काली पट्टी बांधकर किसान विरोधी सरकार की निंदा की।
साथ ही कुछ गांवों में कृषि कानूनों की प्रतियों को फाड़ कर विरोध जताया है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने ग्राम सगवारा, प्रसिद्पुर में किसानों के साथ कृषि कानूनों का विरोध किया। ग्राम मलवारा, देहरुछ, छिपानी, सभापुर, लवेद, खण्डेहा, बछरन, औदहा, अहरका का पुरवा, कोपा करही, सिकरौ, लपांव, भीठाखेरा, संग्रामपुर, रगौली, अमवा आदि गाँवो में किसानों ने काले झंडे लहराए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जसवन्त सिंह, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, बद्री सिंह, जिला संगठन मंत्री विजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, रमेश फौजी, रावेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, साधो प्रसाद, कमलेश कुमार, गिरीश द्विवेदी, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रेमचंद वर्मा, बीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अमित यादव को जिला प्रशासन द्वारा सुबह से ही घर में नजरबंद कर दिया गया जिस कारण वह घर पर ही काला झंडा आवास में टांग कर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रूद्रप्रसाद मिश्र, किसान सभा जनपद के ब्लाक अध्यक्ष रामप्रताप विश्वकर्मा , खेत-मजदूर यूनियन के जिला संयोजक राजाराम व किसान सभा के ग्राम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली समेत जिले के अन्य किसान सभा के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में काले झंडे फहरा कर 26 मई को विरोध दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें