फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने लगाई फांसी पत्नी ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर/मानिकपुर। पति के गले में फंदा कसता देख पत्नी ने उसे ऊपर उठाकर मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद मजदूरों ने मदद कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों ने महिला के साहस की जमकर तारीफ की। वहीं पति अब खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी घटना में परिजनों ने युवक को फंदे से उतार उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

बिहारा गांव निवासी संजय पुत्र रामबाबू बुधवार की सुबह घर में विवाद होने के बाद निकल गया। पहाड़ की ओर जाने की बात सुनकर उसकी पत्नी भी कुछ देर बाद पति को ढूंढने निकली।
इसी बीच एक पेड़ पर साफी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते पति को देखा तो चीखते हुए दौड़ी और उसे पैरों से पकड़कर ऊपर की ओर उठा दिया। जिससे गले में लगा फंदा ढीला हो गया। जोर-जोर से मदद के लिए गुहार लगाती रही। तभी आसपास मौजूद मजदू्र दौड़ पड़े और उसे नीचे उतारा, शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

इसके अलावा मानिकपुर थाना के कस्बा निवासी बब्बू पुत्र कामता ने घरेलू विवाद के चलते घर में ही फांसी फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें