फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आवास पर किया प्रदर्शन, दो शिक्षामित्र बेहोश

Tue, 15 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन रद होने से मायूस शिक्षामित्रों ने मंगलवार को हड़ताल कर तुलसी पार्क में बैठक की। इसके बाद उन्होंने सांसद आवास तक पैदल मार्च किया। वहां प्रदर्शन के दौरान दो शिक्षामित्र गश खाकर गिर पडे़। साथियों ने बताया कि दोनों ने सदमे के कारण दो दिन से खाना नहीं खाया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तुलसी पार्क में हुई बैठक में शिक्षामित्र नेता सर्वेश यादव ने कहा कि जब तक वे सहायक अध्यापक के रूप में पुन: नियुक्त नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। इंद्रसेन यादव ने बताया कि बुधवार को काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में जिले के सभी शिक्षामित्र मौजूद रहे। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई में प्राथमिक शिक्षक संघ पूरा सहयोग करेगा।

बैठक के बाद शिक्षामित्र पैदल मार्च निकालकर सांसद आवास पहुंचे। सांसद के न मिलने पर उनके प्रतिनिधि को राष्ट्रपति को संबोधित इच्छा मृत्यु का ज्ञापन सौंपा। सांसद आवास के सामने प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षामित्र अमरावती (प्राथमिक विद्यालय भरथौल) और रामराज पाल (प्राथमिक विद्यालय वरयारीकला) गश खाकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशर्फी लाल सिंह ने कहा कि उनका संगठन शिक्षामित्रों के साथ है। मौके पर अवधबिहारी सिंह, श्यामसुंदर यादव, राजेश कुमार पांडे, बराती लाल पांडे, भाऊ राम पटेल, अमरावती, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें