फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रामसिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मुख्यालय के सदर तहसील परिसर में गैस सिलिंडर लेकर डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने कहा कि आज देश का किसान इस सरकार से ऊब चुका है। मंडल सचिव रामकरण सिंह ने कहा कि सरकारें किसान को गुलाम बना देने की तैयारी कर रही हैं। महंगाई की मार अब समाज झेल नहीं पा रहा है।
तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि काले कृषि कानून को सरकार वापस ले। इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, देवेंद्र सिंह, संतगोपाल भारतीय, राजकिशोर सिंह, अखिलेश मिश्रा, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, साधो प्रसाद ,छेदीलाल, तोषेंद्र सिंह पप्पू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें