जिले में धूमधाम से बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि डा. अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं वरन विचारधारा हैं।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के आवास पर जयंती पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डा. साहब को किसी पार्टी या जाति के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। उनके द्वारा सदन में रखे गए विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्र, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, चंद्र प्रकाश खरे, हबीब खान, सुशील द्विवेदी, डा. रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी कार्यालय मे हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
आल इंडिया बैकवर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने भी बाबा साहब की जयंती मनाई। बल्दाऊगंज कार्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह पटेल ने की। इस मौके पर आनंद यादव, लवलेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, रामबाबू, तनवीर, शिवबली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जेपी सिंह पटेल ने की। जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्षता करते हुए पीसीसी सदस्य अतहर हुसेन ने उनको महान व्यक्तित्व का धनी बताया। इस मौके पर जितेंद्र उपाध्याय, डा. राकेश वर्मा, फूलचंद्र गुप्ता, अवधेश करवरिया, विजय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन कुशल सिंह पटेल ने किया।
जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी आलोक द्विवेदी ने इस बात पर संतोष जताया कि डा. अंबेडकर की वजह से ही आज समाज में काफी हद तक छुआछूत दूर हुआ है। अजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहब का कहना था कि पहले शिक्षित होकर संघर्ष करो और आगे बढ़ो। इसके अलावा अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन केशव शिवहरे ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा ने कहा कि डा. अंबेडकर चाहते थे कि समाज का सबसे कमजोर तबका भी मजबूत हो जाए।
आम आदमी पार्टी ने भी बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिला सचिव बिहारी शरण मिश्र, संतोषी लाल शुक्ल, श्याम बाबू त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडे, अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कर्मचारी कल्याण संघ, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, आदि तमाम संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। बाद में हुए कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया।
राष्ट्रीय स्वराज पैंथर की जिला इकाई के तत्वावधान में चितरा गोकुलपुर में जयंती पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर, राबहादुर सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बाद में कर्वी तक शोभायात्रा निकाली गई। डा. जगतपाल सिंह, रामविशाल प्रभाकर, रामऔतार वर्मा, आशाराम वर्मा, गंगाराम अंबेडकर, सुरेश कुमार वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।