युवा व्यापार मंडल के लंबे अरसे तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे पंकज अग्रवाल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने दी।
मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में सांसद ने बताया कि संरक्षक मंडल में भोलानाथ गुप्ता, विवेक अग्रवाल, मूलचंद्र गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता और मट्टू साहू, महामंत्री ओम केशरवानी, प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता चुने गए हैं। अब तक जिलाध्यक्ष रहे मुकुल अग्रवाल के लिए नया पद सृजित कर उनको जिले का चेयरमैन बनाया गया है।
इसी तरह नगर इकाई अध्यक्ष धर्मचंद्र, महामंत्री अंकित केशरवानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीत कुमार को चुना गया है। जिला युवा इकाई अध्यक्ष राहुल गुप्ता होंगे। युवा इकाई में अंकित पहारिया को महामंत्री, अमित अग्रहरि, नितेश केशरवानी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र धतुरहा को संगठन मंत्री चुना गया है।
युवा व्यापार मंडल की नगर इकाई अध्यक्ष नीरज गुप्ता होंगे। इसमें राजुल गुप्ता को महामंत्री, रवि पहारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज केशरवानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद ने बताया कि जिले की कोर कमेटी और अनुशासन समिति के प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री ओम केशरवानी होंगे। बताया कि कोर कमेटी बाकी पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।