फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध व सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में बुधवार को युवाओं ने जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर सपा छात्र सभा ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्र सभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी है, नीट परीक्षा पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना अति निंदनीय है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करना निंदनीय है। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता मानसिंह पटेल ने कहा लोकतंत्र के इतिहास में प्रधानमंत्री मोदी का तानाशाही और हिटलर शाही काम पूरे विश्व में लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहा एक सोची समझी रणनीति एवं साजिश के तहत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सरकार इस्तीफा नहीं ले रही है।

इसी तरह राजापुर में अमर सिंह चौहान ने कहा कि युवा लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के साथ की गई पुलिस कार्रवाई ने पूरे देश के युवाओं को झकझोर दिया है। इस मौके पर बालकेश खंगार, रावेंद्र यादव, ओमप्रकाश, देवकुमार जगरूप यादव, छेदीलाल खंगार, नंदकिशोर वर्मा, नीरज चक्रवर्ती, जितेंद्र सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें