फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए कैदी भागे

Tue, 21 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में तब हड़कंप मच गया जब पेशी में आए तीन कैदी वाहन में चढ़ते समय चकमा देकर निकल भागे। पुलिसकर्मियों व कुछ लोगों की नजर पड़ी तो दौड़कर दबोच लिया गया। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि तीनों को कोतवाली लाया गया है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कचहरी हवालात मोहर्रिर रामऔतार पाल ने बताया कि सोमवार को बांदा जेल से कुल 34 कैदी तीन वाहनों से पेशी के लिए कर्वी लाए गए थे। वापस जाते समय गाड़ियों में दस दस कैदी बैठाए जा रहे थे।

पहली टोली के दस कैदियों को चढ़ाते समय तीन कैदी सरदार पुत्र शिवप्रताप निवासी बियावल (मऊ), जगपत पुत्र नत्थू और अखिलेश पुत्र जगपत निवासी सोतीपुरवा (राजापुर) चकमा देकर भागने लगे।
विज्ञापन


कुछ पुलिसकर्मियों और कचहरी में मौजूद लोगों की निगाह पड़ी तो तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। बाद में एएसपी आरडी चौरसिया और कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने मामले की जानकारी की।

कोतवाल ने बताया कि तीनों को कोतवाली ले जाया गया है और मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया कि सरदार कुख्यात अपराधी है, जिस पर हत्या लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। जबकि जगपत और उसका पुत्र अखिलेश 2010 में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी हैं। कोतवाल ने अपने पास से पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पांच सौ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें