फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू

Mon, 13 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय गायत्री परिवार के चित्रकूटधाम में 17 से 21 दिसंबर तक होने वाले 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महायज्ञ के प्रथम पुष्प के रूप में आधारशिला पत्रिका का विमोचन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ परिसर पहुंचकर पूजन के बाद पत्रिका का अनावरण किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र और समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाला रचनात्मक कार्यक्रम है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट कर देश के विकास को नई दिशा देते हैं।

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ देश-विदेश में सद्भावना और मनुष्य में देवत्व के उदय के लिए कार्य कर रहे हैं। व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय शक्तिपीठ गुरुदेव की कल्पना को साकार करने में गिलहरी जैसा योगदान दे रहा है। समारोह में कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें