फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुंबई से लौटे संगम का किया सम्मान

Mon, 13 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट संगम लाल गुप्ता का रविवार को मुंबई से गृह नगर लौटने पर दृष्टि संस्था परिसर में गहोई समाज की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गहोई समाज के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र सेठ ने कहा कि मुंबई में रहकर भी संगम लाल गुप्ता ने अपने गृह नगर और समाज से गहरा जुड़ाव बनाए रखा है। वह जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं।

संगम ने कहा कि सफलता का आधार ईमानदारी, लगन और सकारात्मक सोच है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुलाब गुप्ता, मंत्री सुधीर बरसैंया, कोषाध्यक्ष शिवकुमार सेठिया, पूर्व अध्यक्ष पीडी पहारिया और दृष्टि संस्थान के सचिव शंकर लाल पहारिया उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें