चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 22 फरवरी को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगेगा। इस शिविर में आमजन को जागरूक करने के लिए पूरे कर्वी नगर में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, श्रमिकों, गरीबों और बेसहारा बुजुर्गों के हितार्थ संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। , वहीं, मॉनीटरिंग कमेटी न्यायालय चित्रकूट के अध्यक्ष के निर्देशन में सदस्य सचिन कुमार दीक्षित ने कानपुर के स्वरूप नगर स्थित आश्रय गृह (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चित्रकूट से संबंधित बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली गई। (संवाद)