फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या परधानी का वोट नहीं परत, पब्लिक केयार मरन आए

Fri, 04 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर कल्याणगढ़ गांव में दहशत का माहौल है। मध्य प्रदेश की सीमा के पास स्थित इस  गांव में चुनाव के दौरान होने वाली यह पहली घटना है। फिर भी इस घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। गांव कीा महिला ने कहा, साहब, या परधानी का वोट नहीं परत, पब्लिक केयार मरन आए।
विज्ञापन



मानिकपुर से लगभग दस किमी दूर सीमा का गांव है रानीपुर कल्याणगढ़। ग्राम पंचायत की सामान्य सीट सें प्रधानी के लिए कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 1365 मतदाता हैं। इसमें यादव, कुशवाहा, कोल ज्यादा हैं। शुक्रवार की देर रात लगभग पांच घंटे तक बदमाशों ने जो उपद्रव किया, उसकी दहशत ग्रामीणों पर हावी थी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिसर के एक ओर बैठीं महिलाओं बिट्टी, मुन्नी, रानी, रोशनी, बुटान, रूपा आदि का कहना था कि डकैत मारमार कर चुन्नू का भुरकुस कर दिहिन।
विज्ञापन


 वहै कमाए वाला रहा है, अब को कमई और कौन बच्चन का पढ़ई। रानी की सास गुज्जी की भी ग्रामीणों ने पिटाई की। रानी ने बताया कि उसकी सास को कम सुनाई पड़ता है। बोली, उन्हैं न दिखाए न सुनाए। देर भा तो डकैत उन्हैं भी मारिन और गरियाइन।

 डकैतों की मार का ज्यादा शिकार हुए चुन्नू के घर में उसके पुत्र दीपक (10) और पुत्री रूपा (14) ही थीं। रूपा ने बताया कि बदमाश आए तो कहा दरवाजा खोलो हम बबुली बदमाश हैं। इसके बाद दरवाजा खोलने पर उसके पापा को मारते हुए घसीटते हुए बाहर ले गए।

उसने बताया कि बदमाशों ने उससे कहा कि तुम मोबाइल दे दो और पैसा जहां रखा हो बताओ। इस पर डर के मारे उसने बोरी में रखा लगभग बीस हजार रुपए डकैतों को दे दिया। चुन्नू का घर गांव में शुरू में पड़ता है। इसके बाद डकैत गांव घुसे और वहां कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की।

बदमाशों ने लुल्ली और ननका के घरों के दरवाजों को कुल्हाड़ी से फाडने की भी कोशिश की। चुन्नू प्राइवेट जीप चलाकर परिवार पालता है। गांव में उसके अच्छे स्वभाव की वजह से लोग मानते भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी वजह से चुन्नू पर बदमाशों ने ज्यादा कहर बरपाया।

तहरीर में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि बदमाश चुन्नू को मारते हुए कह रहे थे कि ... को वोट दिलवाना गाली गलौज कर रहे थे कि तेरे साथ कोल बिरादरी के वोट हैं वह सब मिलना चाहिए और सभी प्रत्याशियों को बैठलवा दो...।चुन्नू की सास रज्जी भी इसी ग्राम पंचायत के एक कोलान में रहती है।

उसने बताया कि समोह (स्वयं सहायता समउसकी बिटिया और चुन्नू की औरत गुडिय़ा को चुनाव लड़ाना चाहते थे। गुडिय़ा भी तैयार थी पर बाद में उसने परचा नहीं भरा। एसपी से गांव के एक प्रत्याशी ने बताया कि उससे गांव के ही एक आदमी ने धमकी देकर कहा है कि सुबह हो गई है वर्ना तुम्हारा भी आज नंबर था।

 अगला नंबर तुम्हारा है। एसपी ने इसे भरोसा दिया और कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ अगर लिखित तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक अन्य प्रत्याशी ने बताया कि बदमाश उसके घर का भज्ञ्ी दरवाजा खुलवा रहे थे पर न खुलने से उसकी जान बच गई।
 

ग्रामीणों में मानिकपुर एसओ आरबी सिंह और एक अन्य बहादुर खान को लेकर गहरी नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना था कि उन लोगों ने रात में कई बार एसओ मानिकपुर को फोन लगाया पर इसे रिसीव नहीं किया गया। इसके अलावा एसआई बहादुर खान की भूमिका को लेकर भी एसपी से शिकायत की गई।

चुन्नू ने तो एसओ पर प्रत्याशी से पैसे लेने का भी आरोप लगाया। इस पर एसपी का कहना था कि पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका और शिथिलता की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, कड़ी काररा़वाई उस पर होगी। मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह ने भी एसओ मानिकपुर पर अपराधों को लेकर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया।


ग्रामीणों रामसुहावन, संदीप, रामधनी, शिवअवतार, कमल, रावेंद्र, रामसुहावन यादव, आदि ने कहा कि चुनाव के समय गांव में बिजली नहीं रहती।

आरोप लगाया कि ऐसा जानबूझकर किया जाता है, जिससे मोबाइल चार्ज न हो सकें और कोई घटना हो तो पुलिस को जानकारी न दी जा सके। इन लोगों ने बताया कि अभी गांव में तीन चार दिन से बिजली नहीं है और डीडीसी के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर एसपी आरडी चौरसिया, सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह आदि ने गांव पहुंच कर स्तिति की जानकारी ली। मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना।

 सदर विधायक वीर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव आदि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल ग्रामीणों का हालचाल लिया।

एसपी ने बताया कि गांव में मऊ सीओ बैजनाथ और एक ट्रक पीएसी चुनाव होने तक तैनात रहेगी। उधर, इस संबंध में 44 ग्रामीणों ने  संतोष यादव पुत्र मुन्ना निवासी कुबरी, जगत पुत्र बिहारी रानीपुर, आदित्य मऊ गुरदरी आदि को पहचाने जाने की बात कहते हुए इनके खिलाफ तहरीर दी है।

 तहरीर में इन लोगों ने सीधे सीधे वारदात में बबुली कोल का नाम नहीं लिया, जबकि यह लिखा है कि बबुली कोल बनकर आठ-दस बदमाश आए।

एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही यह जानकारी हो जाएगी कि घटना के पीछे किसका हाथ है। एसपी ने बताया कि अगर ग्रामीणों ने तहरीर में उस प्रत्याशी का जिक्र किया, जिसके लिए वोट मांगने की बात की जा रही है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें