फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटी में होगा कैद

Fri, 04 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीसरे चरण के मतदान के लिए मुख्यालय से 295 पोलिंग पार्टियां 1122 कर्मचारियों के साथ मतदान केंद्रों को रवाना हो गई। शनिवार को 95 प्रधान व 238 सदस्य पद के लिए एक लाख 81 हजार 662 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


सभी संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों के आस पास पुलिस बल तैनात किया गया है। दो हजार चार सौ चालीस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा। शुक्रवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए चित्रकूट इंटर कालेज परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा व आर ओ मो. रफीक की देखरेख में सभी पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ रवाना हुई। सुबह से धूप निकलने के कारण मतकर्मी भी कालेज परिसर में डयूटी कार्ड व मतपेटियां लेकर बैठे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी नीलम अहलावत व पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने भी निरीक्षण किया। आरओ ने बताया कि कुल 275 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। इन पार्टियों में 1122 कर्मचारी मतदान कराएंगे। लगभग सभी स्थानों से पोलिंग पार्टियों के सुरक्षित पहुंचने की सूचना मिल चुकी है।


कुल 95 प्रधान पद के लिए 1211 व 238 सदस्य पद के लिए 1229 प्रत्याशी मैदान में हैं। आर ओ ने बताया कि सदस्य के 1191 पद हैं, लेकिन सात से अधिक पदों पर एक प्रत्याशी होने के कारण वह निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। 208 पदों पर तो किसी ने नामांकन तक नहीं किया।

सदर ब्लाक क्षेत्र में कुल 275 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 32 संवेदनशील, 28 अति संवेदनशील व 9 अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं। सदर ब्लाक क्षेत्र में कुल एक लाख 81 हजार 662 मतदाता हैं। जिसमें 99 हजार 914 पुरूष व 81 हजार 748 महिला मतदाता हैं।


पोलिंग पार्टियां ड्यूटी कटवाने के लिए भी कर्मचारियों में होड़ रही। महिला कर्मचारी छोटे बच्चों को साथ लेकर आईं। कोई अपने बीमार होने के प्रमाण के साथ आया तो कई अन्य बहाने भी लेकर आए।

बीएसए वीके सिंह ने सभी के प्रार्थना पत्र लेकर प्रमाणों की जांच की। इसके बाद लगभग एक दर्जन लोगों को चुनाव डयूटी से राहत भी मिली। उनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें