फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रप्रवासी मजदूर ने घर में फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
कसहाई गांव निवासी प्रवासी श्रमिक की मौत की घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मोबाइल पर बातचीत को लेकर पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लॉकडाउन में दो माह पहले गुजरात से लौटा था। परिजनों व पुलिस के अनुसार मोबाइल पर बात करने को लेकर मृतक का पत्नी से अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव के सिरहापुरवा निवासी कमलेश (20) पुत्र रमाशंकर अहिरवार ने रविवार रात कच्चे घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के सदस्य सो रहे थे। सुबह पत्नी कीर्ति देवी ने यह नजारा देखा तो चीख पड़ीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
मृतक के भाई मनोज अहिरवार ने बताया कि दिव्यांग भाई कमलेश गुजरात के वापी शहर में प्लास्टिक के कारखाने में काम करता था। वह दो माह पहले लौटा था। शनिवार को पत्नी कीर्ति देवी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। कमलेश कई बार इसके लिए पत्नी को मना कर चुका था। वह मान नहीं रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शाम को विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। नींद खुलने पर कीर्ति ने परिवार के सदस्यों को कमलेश के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। इससे घर में कोहराम मच गया। मां माई देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक पुत्र है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें