फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, 240 जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए 35 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 240 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 113 है। एक्टिव केस 11 हैं।
विज्ञापन

रविवार को सदर तहसील के नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यह जांच ट्रूनेट मशीन की है। अब जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि 35 सैंपल की रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव हैं। रविवार को पहले से भर्ती दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें घर भेज दिया गया। 240 नए सैंपल भेजे गए हैं। अब तक जिले से 10500 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 7789 की रिपोर्ट आ चुकी है। 113 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें