फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेहतरीन प्रदर्शन पर दी शाबाशी, कमियों पर नसीहत

Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। सवा दो घंटे तक चली मैराथन बैठक में सीएम ने बिंदुवार योजनाओं की प्रगति जानी। बेहतर प्रगति पर उन्होंने न सिर्फ शाबाशी दी, बल्कि कमियां मिलने पर संबंधित अफसरों को कार्यशैली में बदलाव की नसीहत दी।
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान उन्होंने खनिज न्यास निधि से कराए गए विकास कार्यों को सराहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि खनिज न्यास निधि से मऊ तहसील क्षेत्र के मोहना नदी की खोदाई कराई गई है। लघु सिंचाई विभाग इस नदी की खोदाई करा रहा है, ताकि यहां के काश्तकारों को सिंचाई की बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों की समीक्षा में उन्होंने पाया कि मानिकपुर क्षेत्र में मड़ैयन तालाब है। यह तालाब पूरी तरह से विलुप्त हो गया था, जिसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी एयरलायंस को दी गई है। तालाब खोदाई के बाद यहां की मिट्टी रनवे भराई के इस्तेमाल में लाई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पीएचसी पर 26 संविदा स्टाफ नर्स की तैनाती की गई। इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर कदम माना गया है। उर्वरक, बीज की समीक्षा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाग को समितियों पर पर्याप्त स्टॉक रखने की नसीहत दी। कहा कि सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि काश्तकारों को किसी तरह की परेशानी न होने पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें