फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Thu, 10 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने गुरुवार को राजापुर- कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक  घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


वहीं, लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी उपकेंद्र में ताला डालकर भाग निकले। हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ एसआई शरद पटेल और शेषमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। समस्या के निस्तारण के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

राजापुर और मऊ में बीते दिनों लोगों ने जाम लगाकर बिजली व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताई थी। गुरुवार को राजापुर के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


लगभग 11 बजे इन लोगों ने कर्वी - राजापुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। बवाल की सूचना पर थाना राजापुर से एसआई शरद पटेल और  शेषमणि त्रिपाठी वहां पहुंच गए।

इसके बाद जाम खुला। कुसेली गांव के अनिल ने बताया कि देहात में चार से पांच घंटे तक बिजली रहती है, उस पर भी लो वोल्टेज की समस्या है। निजी ट्यूबवेल ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचा है। मुन्ना पांडे, छोटू सिंह,  संजय सिंह, प्रेम पांडे, मुन्ना निषाद, अरविंद, मुन्नीलाल, राकेश, यशवंत ने बताया कि यदि 14 सितंबर तक बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो 15 सितंबर को धरना-प्रदर्शन कर फिर से जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें