फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस- मिस्त्री

Thu, 10 Sep 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य मधुसूदन मिस्त्री बुंदेलखंड में कांग्रेस को सक्रिय करने के अभियान में जुटे हैं। गुरुवार को उन्होंने बांदा एवं चित्रकूट में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


ऐलान किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।  पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव का रिहर्सल है।
चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में प्रांतीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी।

मिस्त्री ने सवाल किया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी की रैलियों मेें भीड़ तो खूब जुटती है पर चुनाव के समय गांवों में बस्ता लेने वाले (चुनाव एजेंट) क्यों नहीं मिलते।

सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव जुबैर खां, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश व गयादीन अनुरागी तथा विधायक दलजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, राहुल राय, मधुसूदन तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने राष्ट्रीय महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों की अगवानी की। सम्मेलन में युवा कांग्रेस के राकेश सचान, प्रांतीय सचिव राजेश दीक्षित, बुंदेलखंड महासचिव कुतैबा जमा खां, पूर्व सांसद रामनाथ दुबे शामिल रहे।

संचालन पूर्व विधायक विजय प्रकाश और राममिलन सिंह पटेल ने किया। उधर चित्रकूट स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएगी और ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख बनाएगी।

महिलाओं की भीड़ देखकर मिस्री बोले, पहली बार कांग्रेस की किसी जिले में हुई सभा में इतनी महिलाओं को देखा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की जन उपयोगी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।

प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता,  तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, त्रियुगीनारायण शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी, मुकेश अग्रहरि, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, कुशल सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें