फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में राशन सामग्री से गरीब परिवार अपने परिवार का भर रहे पेट

विज्ञापन
फोटो नंबर- 2- जागरूकता: लॉकडाउन को लेकर राशन सामग्री लेकर घर लौटती समय महिलाओं ने रास्ते में भी सोश? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/राजापुर। बुंदेलखंड क्षेत्र के गरीब परिवार के सदस्यों को राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्न सामग्री से पेट भरता है। लॉकडाउन होने के बाद भी अधिकतर महिलाएं राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों में पहुंच रहीं है। खाद्य सामग्री लाने के साधन न होने से वह अपने सिर पर ही 30 से 40 किलो गेहूं रखकर घर पहुंच रही है। यह दृश्य रोजाना देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के साधन न होने के कारण अधिकतर परिवार गरीब है जो सरकारी राशन सामग्री पर उनके परिवार के सदस्यों का पेट भरता है। इस समय लॉकडाउन होने से और भी समस्या आ गई है। जिसको देखते हुए महिलाएं सब काम छोड़कर राशन की सामग्री लेने के लिए पहुंच रही है। जो 30 से 40 गेहूं अपने सिर पर रखकर दो से तीन किमी पैदल चलकर घर पहुंच जाती हैं। गांधी गंज की महिलाएं सरोजनी रैदास, पूनम प्रजापति, रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य मजदूरी करते है। इस समय लॉकडाउन होने से वह भी बंद हो गया। इस लिए राशन सामग्री ही अब उनक ा सहारा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें