फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में कोरोना के साथ किसानों को फसल की चिंता

विज्ञापन
फोटो-1- बाबा आप थक गए होंगे चलो मैं भी कटी फसल का बोझ उठवाता हूं...जल्दी करो नहीं तो कहीं मवेशी आकर फसल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में लॉकडाउन के दौरान किसान अपनी बची फसल बचाने के लिए खेतों पर जाकर फसल काटने में लगा है। हालांकि प्रशासन ने किसानों को फसल काटने के लिए आने जाने के लिए पास जारी कर कुछ स्थानों पर छूट भी दी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए फसल कटाई में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश हैं। किसान कोरोना से भयभीत हैं लेकिन यह भी मानते हैं कि जिस तरह आएदिन मौसम में बदलाव हो रहा है उस तरह यदि कुछ दिन और पकी फसल खेत में पड़ी रही तो उनके परिवार को खाने के लाले पड़ जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल की कटाई सहित मड़ाई का कार्य तेज हो गया। किसान परिवार अपने-अपने घरों से निकल कर फसल की कटाई और मड़ाई का कार्य तेज कर दिया है। रबी की फसल में किसान गेहूं, चना, मसूर तिलहन की फसल की बुआई किया था।
विज्ञापन

अन्ना मवेशी कहीं फसल न खा जाए
चित्रकूट। अशोह गांव के किसान महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि फसल काटने में देर कर दी तो अन्ना मवेशी तैयार फसल को खा जाएंगे। जिससे किसान किसी लायक नहीं बचेगा। मानिकपुर के किसान राजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस साल ओलावृष्टि होने व अतिवृष्टि होने से अधिकतर किसानों की फसल नष्ट भी हो गई है। जिससे कई गांवों के किसान परेशान हैं। वह सब जल्द अपनी फसल घर लाने का प्रयास कर रहे हैं।
सावधानी से करें फसल की कटाई
चित्रकूट। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने किसानों को संदेश भेजा है कि फसल की कटाई व मड़ाई करते समय कोरोना वायरस को देखते हुए सावधानी बरतें। आपस में दूरी बनाकर फसल की कटाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें