फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सुधारी गलती, मिला विजेता को प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक क्षेत्र के बिहारा ग्राम पंचायत की बीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ने वाली मनिया देवी को आखिरकार उप निर्वाचन अधिकारी ने विजेता को प्रमाणपत्र जारी कर अपनी भूल सुधार कर ली है। इसके सापेक्ष उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी दूसरे को प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया था। मतगणना अधिकारी के गिनती के बाद घर चले जाने से यह प्रमाणपत्र देने में देरी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वार्ड नंबर-75 से बीडीसी पद की प्रत्याशी मनियादेवी पत्नी घनश्याम ने सात मई को आरोप लगाया था कि वह मतगणना में जीत चुकी हैं लेकिन मौजूद अधिकारियों द्वारा उसे विजेता का प्रमाण पत्र न देकर दूसरे को दिया है। बार-बार प्रमाण पत्र मांगने पर डांटकर भगा दिया था। इसी की आठ मई को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आया और पूरे मामले में फिर से कागजों की जांच कराई गई।
उप निर्वाचन अधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि यह भूलवश हुआ था। विजेता प्रत्याशी प्रमाण पत्र जब लेने आये तो सहायक निर्वाचन अधिकारी धर्मसिंह अचानक मतगणना खत्म होते ही अवकाश पर चले गए थे। जिससे प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। रविवार को सदर ब्लाक परिसर में विजेता मनियादेवी को बुलाकर प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें