फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बे में एक घर में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन बाद जानकारी होने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

मूल रूप से दरसेंडा गांव निवासी देशराज (45) की पत्नी का निधन हो चुका है। बेटी की शादी के बाद वह अपनी दादी के साथ रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक दो दिन पूर्व उसकी दादी गांव दरसेंडा चली गई थी। इसी के बाद उसने रात में अंगौधे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह पड़ोसियों को मकान से बदबू आने लगी तो पड़ोसी कमलेश उर्फ उदल ने दरसेंडा गांव में सूचना दी कि उनके घर से बदबू आ रही है और घर का गेट अंदर से बंद है। साथ ही पुलिस सूचना भी दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर देशराज का भाई कंधारी व थाना प्रभारी अवधेश मिश्र टीम के साथ पहुंचे। कमरे की सिटकनी तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो देशराज फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव कम से कम दो दिन पुराना होने के कारण बदबू आ रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नशेड़ी भी था। कुछ काम नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें