मानिकपुर। मारकुंडी तिराहे के पास पुलिस ने पिकअप में आठ मवेशी लादकर ले जा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर थाने की पुलिस ने मारकुंडी तिराहे के पास पिकअप में मवेशियों को लादकर ले जा रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए लोगों में गुलाम रशूल, चालक तोसबी, कातिल, कादिर, निवासी बांधी थाना रैपुरा व इंद्रजीत निवासी रामाकोला थाना रैपुरा है।