फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण कार्यक्रम को लेेकर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों के सेक्टरों में शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया। धर्मनगरी के रामघाट स्थित शिवालय में पूजा अर्चना जिला प्रभारी देवेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का वैश्विक पटल पर उदय हो रहा है। पीएम व सीएम योद्धा बनकर धर्म के संरक्षण में जुटे हैं। लैना बाबा शिव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मोदी और योगी के कार्यों को सराहा। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि देश के 130 करोड़ भारतीय आज प्रसन्न हैं। धार्मिक स्थलों का विकास, कायाकल्प भाजपा सरकार में ही संभव है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें