फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवार जनगणना कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जातिवार जनगणना कराने व शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि देश में जातिवार जनगणना कराई जाए। पिछड़ों को उनका हक दिलाया जाए। सरकारी नौकरियों में बनाए गए आरक्षण के नियमों के आधार पर भर्ती की जाए। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की जांच कराई जाए। बेरोजगारी की समस्या खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।
इस मौके जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार पाल, जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव, प्रदेश महासचिव नरवेश सचान के अलावा शिव गुलाम वर्मा, कमल कुमार मिश्र, सविता सिंह पाल, भोला नामदेव, अरुण कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, लतीफ व मुरारीलाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें