चित्रकूट। डीएम ने कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। यह मजिस्ट्रेट न्याय पंचायतों में लक्षणयुक्त लोगों के चयन का कार्य करेंगे।
अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि डीएम ने कर्वी तहसील का प्रभारी उप जिला अधिकारी रामप्रकाश को बनाया गया। उनके नेतृत्व में तहसीलदार कर्वी संजय कुमार अग्रहरि को न्याय पंचायत लोढ़वारा का सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया। इसी प्रकार न्याय पंचायतवार सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मऊ तहसील का प्रभारी उप जिला अधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में मऊ, पूरब पताई न्याय पंचायत के लिए तहसीलदार मऊ शशिकांत मणि को सेक्टर में मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। मानिकपुर के लिए उप जिलाधिकारी संगम लाल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में तहसीलदार मानिकपुर राजेश कुमार को किहुनिया न्याय पंचायत का सेक्टर में स्टेट नामित किया गया है। राजापुर तहसील के लिए उप जिलाधिकारी राजबहादुर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में न्याय पंचायत नादिन कुर्मियान के लिए तहसीलदार राजापुर अजय कुमार कटियार को सेक्टर में मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। (संवाद)