फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 36 ओवरलोड बालू लदे वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी किनारे तीरमऊ व आसपास के घाटों से आने वाली अवैध बालू की शिकायत पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पट्टा आवंटित घाटों से बालू की ढुलाई तो हो रही थी पर ओवरलोड मिले। इस पर एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी ने छापेमारी कर 36 वाहनों को पकड़ा है। सभी को राजापुर थाने के पास खड़ा कराकर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन से कडे़ निर्देश के बाद रविवार की देर रात को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम एसडीएम राजापुर राहुल विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश, जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल व थाना प्रभारी अनिल सिंह ने यमुना पुल से लेकर तीरमऊ व आसपास के बालू घाटों के पास चेेकिंग अभियान चलाया। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में कुल 36 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें