फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भगाया, एसपी के आदेश पर लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। मारपीट कर चार लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित को थाने से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष एसपी के पास पहुंचा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव निवासी रामलखन की पत्नी संगीता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बुधवार शाम गांव के गोपाल, प्रभावती, आशीष आदि ने जबरन कच्चा मकान गिरा दिया। मना करने पर उसे, सास रनुवा देवी, पुत्री निर्मला, पुत्र सत्यम को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
थाने में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाय। शनिवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें