फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत

विज्ञापन
फोटो-6- संदीप निषाद- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। बालू डालकर वापस लौट रहा ट्रैक्टर मऊ थाना अंतर्गत बियावल मऊ रोड के दुबारी गांव के पास अनियंत्रित हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किशोेर गिरकर पहिए के नीचे दब गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बियावल गांव के बालू घाट से एक ट्रैक्टर बालू भरकर बुधवार की शाम को मऊ कस्बा को गया था। वापस लौटते समय दुबारी गांव के पास मोड़ पर चालक ने तेजी से ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इसी बीच ट्रैक्टर पर सवार संदीप निषाद (12) पुत्र गुलजार नीचे गिर पड़ा और पहिया उस पर चढ़ गया। हादसे में गंभीर चोट लगने पर परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गये। पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता गुलजार व बाबा लल्लू ने बताया कि ट्रैक्टर चालक पिंटू उनका रिश्तेदार है। उसी के साथ संदीप भी बालू के लिए जाता था। इस मामले में किसी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। मृतक संदीप कक्षा छह का छात्र था और वह दो भाईयों में छोटा है। जबकि चार बहने हैं। थानाध्यक्ष मऊ गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें