फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 12 पेंशनर व बिचौलियों की कभी भी पुलिस कर सकती गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 43.13 करोड़ रुपये के कोषागार घोटाले में एसआईटी (विशेष जांच दल) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जेल के बाहर घूम रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है, इनमें 12 पेंशनर और बिचौलिए शामिल हैं। पुलिस इन चिह्नित आरोपियों की तलाश में जुटी है, फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच शनिवार को तीन पेंशनर और तीन बिचौलिए बयान देने पहुंचे, लेकिन उनकी सफाई से जांच टीम संतुष्ट नहीं हुई। उन्हें रविवार को आवश्यक कागजात के साथ दोबारा उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने कुल 99 पेंशनर, बिचौलियों और कोषागार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पिछले ढाई महीनों में, दो कोषागार कर्मचारियों सहित कुल 34 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मामले में 3.66 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की गई है। ईडी ने भी मामले की पूरी रिपोर्ट मंगवाकर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में कोषागार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सबसे पहले गाज गिरेगी। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी जांच में सहयोग के लिए पत्र लिखा गया है।
एसआईटी ने अब शेष नामजद आरोपियों को जेल भेजने की रणनीति बनाई है। शनिवार को सीओ कार्यालय में हुई एसआईटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, 12 पेंशनर और बिचौलियों की जांच पूरी हो चुकी है और उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर किसी भी दिन गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस की टीमें इनकी तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन



बार-बार अवसर दिए जाने के बाद भी कुछ पेंशनर और बिचौलिए जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जेल भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान उपस्थित होने वाले व्यक्तियों से उनकी सफाई का पूरा रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें