फोटो-8- विजय उर्फ छोटू- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुख्यालय के चमड़ा मंडी मोहल्ला निवासी प्लंबर विजय उर्फ छोटू यादव (24) ने बृहस्पतिवार की रात कैमरा ऑन कर फांसी लगा ली। फांसी लगाने की पूरी प्रक्रिया मोबाइल में रिकॉड हो गई है। विजय का भाई महोबा में पुलिस विभाग में कांस्टेबल है।
शुक्रवार को सवेरे परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां सुनीता यादव रो-रोकर बेहाल है। दोस्तों ने बताया कि एक माह से वह लगातार चित्रकूट घूमने जाता था लेकिन बृहस्पतिवार को नहीं गया। परिजनों ने उसका मोबाइल चार्जिंग में लगाया। इसके बाद देखा तो फांसी की पूरी घटना की रिकार्डिंग थी। पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।