फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क किनारे अचेत मिले फार्मासिस्ट ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। बांदा जिले के बिसंडा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मसिस्ट छोटे लाल रविवार की शाम को पहाड़ी-बिसंडा संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे अचेत मिले। लोगों सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से पहाड़ी सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी अंतर्गत कसहाई गांव निवासी फार्मासिस्ट छोटेलाल रविवार को बिसंडा कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में लगने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेला में डयूटी पर गए थे। बिसंडा रोड पर कुचारम गांव के पास सड़क किनारे अचेत पड़े मिले। बाइक कुछ दूरी पर पड़ी मिली है। पहाड़ी थाना के एसआई सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी गई है। संभावना है कि सडक़ दुर्घटना से मौत हुई है। वैसे फार्मासिस्ट के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें