फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
फोटो-11- रामबाबू सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। सीएचसी महिला वार्ड में तैनात फार्मासिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोपहर को ड्यूटी कक्ष में कुर्सी में औंधे मुंह मृत अवस्था में मिले। अस्पताल अधीक्षक ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत का कारण बताने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला कौशांबी के बैसकाठी निवासी रामबाबू सिंह (45) सीएचसी मऊ में फार्मासिस्ट पद पर तैनात थे। सोमवार की दोपहर को लगभग डेढ़ बजे कुछ मरीज उनके पास पहुंचे तो वह कुर्सी में औंधे मुंह मिले। मरीजों की सूचना पर अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे। मृतक नए सीएचसी आवास में रहते थे। पत्नी रेनू का रो रोकर बुरा हाल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मराज ने बताया कि मौत के कारण की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें