मानिकपुर। थाना क्षेत्र के सरहट गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर कर्मचारियों से बाइक सवार युवकों में मारपीट कर दी। पिटे कर्मचारियों ने युवक लगभग साढ़े 18 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
पेेट्रोल पंप कर्मी राजकुमार व आदित्य मिश्रा ने बताया कि एक ग्राहक राजा यादव रविवार को बाइक पर पेट्रोल भराने आया। उसने 400 रुपये का पेट्रोल भराया और 270 रुपये दिए। शेष रुपये मांगने पर दोनों के बीच बहस शुरु हो गई। ग्राहक ने बताया कि रुपये नहीं है ऑनलाइन ले लो। इस पर कर्मचारी व ग्राहक के बीच गाली-गलौज होने लगा। ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके बाद वह गांव चला गया। आरोप है कि आधे घंटे बाद वह पांच साथियों के साथ आया और मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उनके पास मौजूद लगभग साढ़े 18 हजार रुपयेभी आरोपी छीन ले गए।
सूचना पर पुलिस ने माराचंद्रा निवासी राजा यादव, किशन जोशी, राकेश व अतुल यादव को पकड़ा है। शेष दो की तलाश जारी है।