चित्रकूट/खोही। प्रमोदवन के गेट के पास की एक दुकान में रखे छोटे गैस सिलिंगर में लीकेज से आग लग गई। दो अन्य गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। आग की चपेट में आने से तीन अन्य दुकानों में रखा सामान भी जल गया।
रविवार की देर रात दुकान के अंदर एक छोटे गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। आस पास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। तभी आग की चपेट में आने से दो सिलिंडर फट गए।
पुलिस और नगर परिषद की टीम आग बुझाने में लगी रही। देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास की तीन और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
चित्रकूट सीओ रोहित राठौर ने बताया कि पप्पू कुशवाहा की साइकिल व गैस सिलिंडर रिफिल की दुकान, मोनू सेन सैलून, तीसरा सोहन चाय पान की दुकान और चौथे मनोज कुमार उसकी भी चाय पान की दुकान में रखा सामान जल गया। लगभग पांच लाख के नुकसान का अनुमान है।द