फोटो 27 सीकेटीपी-11- राजापुर में सिलिंडर के साथ लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
राजापुर (चित्रकूट)। भीषण गर्मी के बीच राजापुर क्षेत्र में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत हो गई है। उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है।
स्थानीय निवासी बाबूलाल ने बताया कि अब गैस पाना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में मनमानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि लाइन में लगे लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जाते। इसके बजाय, पीछे के रास्ते से अतिरिक्त पैसे लेकर चोरी-छिपे गैस बेची जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने संबंधित एजेंसी की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि गैस किल्लत को देखते हुए जल्द निरीक्षण होगा। उन्होंने वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।