फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मतदाता सूची में नाम, फोटो और पतों में त्रुटियां सही कराने के लिए लगा रहे दौड़

Mon, 19 Jan 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-20- परिचय- शहर के जनसेवा इंटर कॉलेज में मतदाता सूची देखने पहुंचे मतदाता। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले भर में रविवार को बूथों पर आयोजित शिविरों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। चित्रकूट और मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों के बूथों पर मतदाताओं को वोटर लिस्टों में तमाम गड़बड़ियां मिलीं। किसी मतदाता सूची में नाम गलत छपे हुए हैं, कुछेक फोटो गायब हैं, तो कुछ के परिवार के सदस्यों के नाम ही सूची से नदारद थे। बूथों पर तैनात कर्मचारी उन्हें सही जवाब नहीं दे पाए। इससे वो परेशान दिखे।
विज्ञापन

विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद आयोग ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया है। अब एक माह तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को वोटर बनाने का काम चल रहा है। साथ ही नाम व पता में विद्यमान त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं।
रविवार को चित्रकूट और मानिकपुर क्षेत्रों के बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के बूथ 3 बनकट अंश दो में चुनकाई प्रसाद पुत्र नकौवा का दो जगह नाम है। एक में उसकी फोटो लगी है, दूसरी में उसकी फोटो नहीं लगी है, जिसमें फोटो नहीं लगी उस कालम में लिखा है कि फोटो उपलब्ध है पर फोटो लगी नहीं है। दोनों में एक और बात सामने आई कि मतदाता के मकान नंबर के आगे दो शून्य दर्ज हैं। बाकी उसका क्रमांक व बूथ नंबर सब एक ही है।
विज्ञापन

इसी तरह से शहर के टंडन विद्यालय में लगे शिविर में पुरानी बाजार निवासी सुरेश प्रकाश त्रिपाठी पहुंचे। वोटर लिस्ट में उनका नाम डाॅ. सुरेश त्रिपाठी लिखा है। जबकि सुरेश प्रकाश त्रिपाठी होना चाहिए। जिस पर उन्होंने शुद्धिकरण का फार्म जमा किया। इसी प्रकार द्वारिकापुरी निवासी अंसार अहमद ने वोटर लिस्ट में अपना नाम देखा तो उसका नाम लिस्ट में एनसार लिखा पाया। जिस पर उन्होंने भी शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया। जिला पंचायत कार्यालय के कंपोजिट विद्यालय में बूथ संख्या 451 की बीएलए तबस्युम ने बताया शुद्धिकरण के लिए दो फार्म जमा हुए हैं, जिसमें भारतपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार व द्वारिकापुरी निवासी बुसरा खातून के है।
जनसेवा इंटर कॉलेज लगे शिविर में बूथ 208 के बीएलओ मनोज कुमार ने बताया कि जन्म तिथि सुधारने के लिए किशोरी देवी व अरविंद कुमार निवासी शंकर गंज ने आवेदन किया है। गंगाजी रोड की मानसी पांडेय ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने आए आयुष, रमेश ने बताया कि आधार के साथ अन्य कागजात भी मांगे जाते है। उनको इसकी जानकारी नहीं थी।
-
इनसेट
जिले में कुल मतदाता - 6,37,956,
पुरुष मतदाता 3,49, 949
महिला मतदाता - 287, 998
थर्ड जेंडर मतदाता - 09


बोले जिम्मेदार
उप निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मतदाता सूची में जिनके नाम,जन्म तिथि गलत है, सही कराने के लिए जमा कराए जा रहे है। इसी के साथ जिनके नाम मतदाता सूची दर्ज नहीं है। उनसे फार्म 6 जमा कराए जा रहे। बाद में जांच कराकर मतदाता सूचियां अपडेट करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें