फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई टेंपो, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव के पास पहाड़ी की ओर से जा रही टेंपो सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। जिससे टेंपो में सवार 16 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर चार एंबुलेंस वाहन पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को जिला मुख्यालय से यात्रियों को लेकर जा रही टेंपो लोेढ़वारा गांव के पास खंभे से टकरा गई। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने घायलों को टेंपों से बाहर निकला। जिसमें कानपुर नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी रामदास गुप्ता पुत्र गऊलाल व उनका पुत्र सुरेंद्र कुमार के अलावा अशोह गांव निवासी रामानुज, उमेश, कालीचरण, भगवानदीन, राकेश, रामप्रकाश, दुबारी गांव निवासी मुंशी, रमेश, सिकरी गांव की आशा कार्यकर्ता गिरजा देवी, सरोज देवी, बौनापुरवा निवासी शुभम, रामलाल, गुलाबचंद्र, पंकज घायल हुए।
घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अश्वनी प्रजापति चार एंबुलेंस लेकर पहुंचे। उधर उस मार्ग से गुजर रहे राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है। घायल सवारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने टेंपो चालक को तेज चलाने पर टोका भी था लेकिन वह नहीं माना। नशे में होने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें