चित्रकूट। वृक्षों को कटने से बचाएं और नये पौधे रोपने होंगे। यह बात दीन दयाल शोघ संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के केंद्र प्रमुख डा. चंद्रमणि त्रिपाठी ने कही। इस दौरान परिसर व आस पास एक हजार पौधरोपण के संकल्प लिया।
मंगलवार को ग्राम बसिला में केंद्र के वैज्ञानिक डा. विजय कुमार गौतम ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जिससे मानव जन-जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पीपल, अशोक, नीम, बरगद आदि वृक्षों से प्राप्त होती है। हमें इन पौधों का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने कहाकि अगर शरीर स्वस्थ है तभी किसी कार्य मे मन लगता है । मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों तक हवाओं की गति तेज रहेगी और किसान अपने खेतों में खरीफ मौसम की फसल उगाने के लिए तैयारी करना शुरू कर दे। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राम प्रताप सिंह के साथ 55 कृषक मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजन में आलोक गुप्ता, सुरेश चंद्र यादव व राजेंद्र पयासी मौजूद रहे।