फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश की बर्बादी से दिनभर जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/शिवरामपुर/मानिकपुर। जिले भर में सोमवार की शाम को आई तेज आंधी व बारिश से हुई तबाही से मंगलवार की देर शाम तक लोग जूझते रहे। 50 से अधिक गांवों में बिजली नहीं आई। वहीं कई घर जमींदोज हो गए। कई लोगों के टिनशेड भी उड़ गए।
विज्ञापन

मऊ तहसील के ग्राम कालूराम पुरवा में चुन्नू पुत्र कल्लू, विजय बहादुर पुत्र बद्री प्रसाद के घर के ऊपर महुवा का पेड़ गिर गया। जिससे खाद्यान्न नष्ट हो गया। मंगलवार की दोपहर को घटना की जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। शिवरामपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। पूरे दिन पेयजल की किल्लत रही। इसके अलावा मुख्यालय के तरौंहा के समीप पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया। लगभग चार घंटे बाद मार्ग खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें