फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकली किशोरी का शव रेल पटरी पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। घर से निकली किशोरी का शव मंगलवार को रेल पटरी किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार को सवेरे पथरौड़ी गांव के पास रेल पटरी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चुनिया की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन भाई, चार बहनों में मृतका छोटी थी। मां की पहले मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद किशोरी के बिना बताये घर से चले जाने को लेकर गांव में कई तरह की बातें हो रहीं हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें भी कोई कारण की जानकारी नहीं है। परिवार में भाई बहनों के बीच मामूली कहा सुनी हुई थी। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल ने बताया कि पूरी संभावना है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जानकारी पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें