मानिकपुर (चित्रकूट)। अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को आयोजित पुरातन साथी मिलन समारोह मानिकपुर में हुआ। इस दौरान पुरातन साथियों ने संस्मरण बताए।
छोटेलाल ददरी ने बताया कि संस्थान के स्थापना काल से ही साथ जुड़े। उन दिनों पाठा का कोल आदिवासी समुदाय गुलामी का जीवन जी रहा था। संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई के नेतृत्व में संघर्ष कर इस लड़ाई पर विजय पाई गई।
रामशिरोमणि ने बताया कि ग्राम प्रधान बन कर सेवा करने का अवसर संस्था की बदौलत मिला है। बांदा के जिला पंचायत सदस्य सदाशिव ने बताया कि वहां के समुदाय के बीच लगातार संस्थान के प्रति ईमानदारी से समुदाय में जागरुकता का काम किया। कामतानाथ प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहें। यह नए साथियों को प्रेरणा प्रदान करेगा।
निदेशक राष्ट्रदीप व संतोष ने महंत को अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर पुरातन साथियों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए पाठा महोत्सव मानने का संकल्प लिया। इस मौके पर विजय, संजय, गजेंद्र, शुभम, अंशिता, भारती, विश्वदीप सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।