फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा से टिकट के विरुद्घ पार्टी के दूसरे दावेदारों ने खरीदे पर्चे

Tue, 31 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
चित्रकूट।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न पार्टियों में टिकट के बंटवारे के साथ ही अब बगावती सुर भी उठने शुरू हो गए हैं। इस क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से घोषित टिकट के विरुद्घ दो पार्टी दावेदारों ने पर्चे खरीद लिए। इसके साथ ही पार्टी में बगावती तेवर को हवा भी दे दी। इसे लेकर दिन भर चर्चाओं का दौर चलता रहा। वहीं दोनों दलों के जिलाध्यक्षोें ने इस बाबत पूछे जाने पर कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया और टाल मटोल करते रहे।
     सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुए नामांकन कार्य के पहले दिन ही कुछ राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई। चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए वैसे कई दलों के दावेदार और घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना मानिकपुर सीट से भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामदयाल त्रिपाठी का पर्चा खरीदना। फिलहाल इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री आर.के पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इसी प्रकार सपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल का चालान खरीदना भी चर्चा का विषय बना। कांग्रेस से गठबंधन के बाद पार्टी ने यह सीट कांग्रेस को दे दी थी। इसमें संपत पाल प्रत्याशी बनीं लेकिन सपा के निर्भय का चालान खरीदना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद जिन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हुए, उन पर सपा के कार्यकर्ताओं में अपनी प्रत्याशिता काटे जाने को लेकर रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव व सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी कार्यालय में जल्द एक बैठक आयोजित कर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें