फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदाता जागरूकता का संदेश

Sun, 29 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
शिवरामपुर कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों ने ग्रामीण क्षेत्र के गांवों के घर-घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली में नारा लगाया कि पहले मतदान फिर जल पान। इस तरह से कई अन्य नारे भी लगाए गये।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने भी भरोसा दिया कि प्रदेश के विकास के लिए वह मतदान करने पहुंचेंगे। रेैली में आंगनबाड़ी केंन्द्रों की कार्यकत्री गोरी देवी, रानी देवी, किशन देवी, रंजना सिंह आदि मौजूद रही। उधर, इसके पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अगुवाई में परिसर में स्थापित बोर्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।



जिसमें कलक्ट्रेट के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों एवं वहां पर आने वाले लोगों ने हस्ताक्षर किया और मतदान करने का संकल्प लिया गया। वहीं उप जिलाधिकारी  नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक किये जाने के लिए एक फ रवरी  से 19 फ रवरी तक मशाल यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें