फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाई हल्की बदली, दोपहर को तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में शनिवार सुबह बदली छाई रही जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर को तेज धूप निकलने से गर्म हवाएं चलने लगीं। जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
शनिवार सुबह हल्की बदली होने से मौसम में कुछ नमी देखी गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। फिर दोपहर को तेज धूप निकल आई। तापमान बढ़ता ही गया।
दिन में 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम में नमी 25 से 45 प्रतिशत तक देखी गई। गनीवा कृषि फार्म के कृषि वैज्ञानिक डा मनोज शर्मा ने बताया कि पश्चिम विश्रोम का असर बुंदेलखंड में दिख रहा है।
चित्रकूट। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान फसल को दिन-रात काटने में जुट गए है। इसमें परिवार के सभी सदस्य खेतों में जाकर फसल की कटाई, मड़ाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रमेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी व सुरेश ने बताया कि हल्की बदली जरूर रहती है पर दोपहर को तेज धूप निकल रही है। बताया कि यदि इस समय बारिश हो गई तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें